Header Ads

Header ADS

कांकेर में दूध नदी पर बनेगा हाई लेवल पुल, 16.15 करोड़ रुपये मंजूर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दूध नदी पर उच्चस्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए राज्य शासन ने 16 करोड़ 14 लाख 71 हजार रुपये की राशि मंजूर की है। यह पुल कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग पर बनाया जाएगा।




राज्य सरकार की मंजूरी के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने अनावश्यक समय-वृद्धि से बचने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है।

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और पूरे कार्य की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस परियोजना से क्षेत्र में आवागमन और सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है, खासकर ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सकती है।

No comments

Powered by Blogger.