निवेश और रोजगार को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा प्लान, वैश्विक मंच पर बताया MP का रोडमैप
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Economic Times World Leaders Forum 2026 में प्रदेश के निवेश और विकास मॉडल को सामने रखा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से एक निवेश-तैयार राज्य के रूप में उभर रहा है और सरकार का जोर केवल निवेश प्रस्ताव हासिल करने पर नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर रोजगार और आर्थिक विकास बढ़ाने पर है।
निवेशकों के लिए MP की खासियतें
सीएम यादव ने मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, पर्याप्त भूमि, बिजली की उपलब्धता और बेहतर नियामकीय व्यवस्था को निवेश के लिए बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
निवेश से रोजगार और विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की रणनीति स्पष्ट है—निवेश आए, उससे उद्योग स्थापित हों, रोजगार पैदा हो और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत बने। हाल ही में उन्होंने बताया था कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मिले करीब 30 प्रतिशत निवेश प्रस्ताव अब जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के करीब पहुंच चुके हैं।
इन क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं
मध्य प्रदेश सरकार निवेश के लिए मैन्युफैक्चरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, फूड प्रोसेसिंग और तकनीक आधारित उद्योगों पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश की प्राकृतिक और भौगोलिक क्षमताओं को आधुनिक उद्योगों के साथ जोड़कर नए आर्थिक अवसर तैयार करना है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। सरकार निवेशकों को अनुकूल माहौल देने के साथ-साथ नीतियों और परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन पर भी फोकस कर रही है।

No comments