Header Ads

Header ADS

तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने निकाली यात्रा

 कोलार रोड पर राष्ट्रीय संस्था मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा उपनगर कोलार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनाधिकारों के प्रति जागरूकता लाने, शहीदों को नमन और सैनिकों की वीरता का सम्मान करने के उद्देश्य से रविवार दोपहर ईनायतपुर से चुनाभट्टी तिराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यहाँ यात्रा 10 वर्षों से लगातार निकली जा रही है।



यात्रा में सैकड़ों युवा और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। युवा वाहनों पर तिरंगा लहराते हुए यात्रा में शामिल हुए। डीजे की धुन पर युवाओं ने नाच-गाकर स्वतंत्रता उत्सव मनाया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

आयोजक रवि पाराशर ने कहा देश की रक्षा करने वाले सैनिकों की शौर्य और वीरता को हम नमन करते हैं।

संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. श्रीकांत अवस्थी,  राकेश चतुर्वेदी, अरुण द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।


No comments

Powered by Blogger.