Header Ads

Header ADS

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों से उनकी शिकायतों और समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।




सीएम योगी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें जमीन और राजस्व विवाद, आर्थिक सहायता, इलाज, पुलिस-प्रशासन से जुड़ी शिकायतों समेत अन्य मामले शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ लोगों की बात सुनने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

No comments

Powered by Blogger.