Google Analytics आग की घटनाओं को लेकर योगी सरकार हुई सख्त, फायर NOC की अनिवार्यता वाले सभी भवनों की मांगी लिस्ट - Pipariya Peoples latest News update

आग की घटनाओं को लेकर योगी सरकार हुई सख्त, फायर NOC की अनिवार्यता वाले सभी भवनों की मांगी लिस्ट

 आग की घटनाओं को लेकर योगी सरकार हुई सख्त, फायर NOC की अनिवार्यता वाले सभी भवनों की मांगी लिस्ट 
हाल के दिनों में लखनऊ सहित अन्य शहरों में भवनों में आग लगने की घटनाओं से हुए जान माल के नुकसान को देखते हुए नगर विकास विभाग ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, विकास प्राधिकरणों, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरणों तथा समस्त विनियमित क्षेत्र से फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की अनिवार्यता वाले भवनों की सूची मांगी है।




इस सूची में भवन मालिकों का नाम व पता, फायर एनओसी की स्थिति, मानचित्र स्वीकृति की तिथि, भवन के आक्युपेंसी का प्रकार, भवन की ऊंचाई, भवन का भू-क्षेत्र आदि विवरण शामिल करने को कहा गया है।

उप निदेशक वीपी नागेश ने इस आशय का पत्र समस्त आवास एवं विकास परिषदों के आयुक्त, समस्त विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, समस्त विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष के साथ ही समस्त विनियमित क्षेत्र के जिलाधिकारी/नियंत्रक अधिकारी को भेजा है।

जिसमें निर्धारित प्रारूप पर फायर एनओसी की अनिवार्यता वाले भवनों की सूची तैयार कर निदेशक, आवास बंधु लखनऊ व शासन को तत्काल भेजने के लिए कहा गया है।

No comments

Powered by Blogger.