Google Analytics नोरा-पूजा के बाद Kanchana 4 में हुई इस लेडी सुपरस्टार की एंट्री - Pipariya Peoples latest News update

नोरा-पूजा के बाद Kanchana 4 में हुई इस लेडी सुपरस्टार की एंट्री

 नोरा-पूजा के बाद Kanchana 4 में हुई इस लेडी सुपरस्टार की एंट्री
हॉरर थ्रिलर कंचना (Kanchana) फ्रेंचाइजी की अभी तक तीन फिल्में आ चुकी हैं और तीनों बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। अब राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) चौथी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बार कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ने आ रही हैं सिनेमा की लेडी सुपरस्टार।




जी हां, कंचना 4 (Kanchana 4) में लीड एक्टर तो राघव लॉरेंस ही रहेंगे, लेकिन नई हीरोइनें फिल्म की कहानी में ट्विस्ट लाने जा रही हैं। पहले खबर आ रही थी कि पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) फिल्म का हिस्सा बनेंगी। अब खबर आ रही है कि फिल्म में तीसरी अदाकारा की भी एंट्री हो गई है जो हिंदी और साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार हैं।

कंचना 4 में लेडी सुपरस्टार की एंट्री
इस लेडी सुपरस्टार ने बॉलीवुड में 1100 करोड़ी फिल्म दी है और साउथ सिनेमा में भी उनका दबदबा रहता है। यह अदाकारा हैं नयनतारा (Nayanthara)। सिने उलगम की रिपोर्ट के मुताबिक, नयनतारा, राघव स्टारर और निर्देशित फिल्म कंचना 4 का हिस्सा बने वाली हैं। वह कहानी में एक नया ट्विस्ट ऐड करेंगी।

कब रिलीज होगी कंचना 4?
राघव लॉरेंस ने साल 2011 में कंचना फ्रेंचाइजी शुरू की थी। 15 साल पहले इस हॉरर थ्रिलर को खूब पसंद किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी। इसके बाद 2015 में फिल्म का सीक्वल बना था, फिर 2019 में फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म आई और अब चौथी मूवी आ रही है। हालांकि, रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है। 

No comments

Powered by Blogger.