Google Analytics एसआईटी की जांच में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठे - Pipariya Peoples latest News update

एसआईटी की जांच में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठे

 एसआईटी की जांच में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठे
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच जारी है. सूत्रों के मुताबिक SIT की जांच में कई संदिग्धों की आर्थिक हैसियत में भारी बढ़ोतरी की बात सामने आई है. किसी की हैसियत 50 गुना तो किसी की 100 गुना तक बढ़ने की जांच की जा रही है. जमीन, प्लॉट, होटल जैसे निर्माण और संदिग्ध संपत्तियां अब जांच के दायरे में हैं. 




रकम के बंटवारे को लेकर आपसी विवाद में खुला खेल- सूत्र
सूत्रों की मानें तो टिन्नू यादव और उससे जुड़े नेटवर्क के 30 से अधिक लोग पुलिस और SIT के रडार पर बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रकम के बंटवारे को लेकर आपसी विवाद के बाद यह पूरा खेल खुलने लगा है.

ट्रस्ट से जुड़े बड़े नामों को अभी क्लीन चिट नहीं- सूत्र
एसआईटी की जांच में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठे हैं. कंट्रोल रूम प्रभारी, सुरक्षा कर्मियों, PAC और संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. SIT की विस्तृत जांच के बाद विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है. ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है. सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट से जुड़े बड़े नामों को अभी क्लीन चिट नहीं मिली है और उनकी भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है.

No comments

Powered by Blogger.