Google Analytics राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार - Pipariya Peoples latest News update

राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

 राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म  'पेद्दी' का  बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार
राम चरण और जान्हवी कपूर इन दिनों फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और ये थिएटर में रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छा गई. इसमें राम चरण के कैरेक्टर की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. साथ ही जान्हवी कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को सराहा जा रहा है. फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड भी झंडे गाड़ दिए. चलिए बताते हैं फिल्म की दूसरे दिन की कमाई.




'पेद्दी' का दूसरे दिन का कलेक्शन
राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया और इसी के साथ ही ये 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पेड प्रीव्यूज में 18.50 करोड़ और पहले दिन 51 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 69.50 करोड़ तक हो गया था. अब फिल्म दूसरे दिन भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. 

- फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शाम साढ़े 6 बजे तक 15.51 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. हालांकि, फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.
- इसके साथ ही दूसरे दिन इसके लिए 29.8% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.
- फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 85.01 करोड़ हो चुका है.

'पेद्दी' का हिंदी समेत अन्य भाषाओं में कलेक्शन
इसके साथ ही फिल्म 'पेद्दी' के हिंदी समेत अन्य भाषाओं के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दो दिनों में तेलुगु में सबसे ज्यादा बिजनेस किया है. फिल्म ने तेलुगु में 79.91 करोड़, हिंदी में 4.09 करोड़, कन्नड़ में 0.35 करोड़, मलयालम में 0.10 करोड़ और तमिल में 0.56 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

No comments

Powered by Blogger.