Google Analytics भोपाल आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगल से 2000 किलो महुआ लहान और 25 लीटर अवैध शराब जब्त - Pipariya Peoples latest News update

भोपाल आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगल से 2000 किलो महुआ लहान और 25 लीटर अवैध शराब जब्त

 भोपाल आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगल से 2000 किलो महुआ लहान और 25 लीटर अवैध शराब जब्त
भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में भोपाल आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैरसिया वृत्त के ग्राम मनीखेड़ी स्थित रतुआ पठार के जंगल से 2000 किलोग्राम महुआ लहान और 25 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब बरामद की है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 2.05 लाख रुपये बताई गई है।




सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन तथा नियंत्रण कक्ष प्रभारी आर.जी. भदौरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई 30 जून 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला, जिसके चलते मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत 5 प्रकरण अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपितों की तलाश जारी है।
कार्रवाई में सहायक आबकारी अधिकारी अर्चना जैन, सीमा कसिसिया, मनोज दुबे, संतोष बागड़े और महेश विश्वकर्मा सहित उप निरीक्षक स्वाति बघेल और चंदर सिंह तथा आबकारी विभाग का अमला मौजूद रहा।

सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.