Google Analytics बीजापुर में माओवादियों के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश एवं हथियार, गोला-बारूद - Pipariya Peoples latest News update

बीजापुर में माओवादियों के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश एवं हथियार, गोला-बारूद

 बीजापुर में माओवादियों के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश एवं हथियार, गोला-बारूद
बीजापुर क्षेत्र में विगत एक माह से लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियानों के परिणामस्वरूप पूर्व माओवादी ठिकानों/डंपों से LMG, SLR, Carbine रायफल सहित 32 हथियार एवं नक्सल संबंधी सामग्री बरामद की गई है, वहीं वर्ष 2024 से अब तक सुरक्षा बलों की कार्यवाही में अब तक कुल 517 हथियार बरामद किए जा चुके हैं।




पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने जानकारी दी कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जिला बीजापुर को नक्सलमुक्त घोषित करने के लक्ष्य के अनुरूप जिले में विशेष नक्सल उन्मूलन पर संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है।

वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 461 हथियारों की रिकवरी की जा चुकी है। यह आँकड़ा दर्शाता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति एवं विकास की प्रक्रिया निरंतर गति पकड़ रही है।

जिला बीजापुर में तैनात सुरक्षा बलों को ग्रामीणों के सहयोग एवं मजबूत आसूचना तंत्र के आधार पर संचालित संयुक्त कार्यवाही में आज उल्लेखनीय एवं निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के 32 घातक हथियार तथा बड़ी मात्रा में जिंदा राउंड (गोला-बारूद) बरामद किए गए।

No comments

Powered by Blogger.