Google Analytics सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट - Pipariya Peoples latest News update

सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट

 सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर इलाके में धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना सामने आई। अभिषेक वहां चुनावी हिंसा में प्रभावित पार्टी कार्यकर्ताओं और मृतक कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे थे। घटना के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। कुछ लोगों ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच उनके ऊपर अंडे भी फेंके गए। साथ ही अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट भी की गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालात इतने बिगड़ गए कि उनकी शर्ट तक फट गई। आसपास मौजूद टीएमसी समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला।




अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा?
घटना के तुरंत बाद अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना सुनियोजित थी और उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की गई। अभिषेक ने दावा किया कि मौके पर पुलिस मौजूद नहीं थी और अगर उन्होंने हेलमेट नहीं पहना होता तो उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। उन्होंने कहा कि पूरा मामला कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है और पार्टी इस मुद्दे को अदालत तथा राज्यपाल तक लेकर जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उपद्रवी लोग आसपास के घरों में तोड़फोड़ की कोशिश कर रहे थे और पूरे इलाके में डर का माहौल बनाने की कोशिश की गई।

कार्यकर्ता के परिवार से गए थे मिलने
सोनारपुर विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान काफी चर्चा में रही थी। यहां चुनाव प्रचार के समय लगातार हिंसा और झड़पों की खबरें सामने आई थीं। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों ने एक-दूसरे पर हमले कराने के आरोप लगाए थे। उसी हिंसा में टीएमसी कार्यकर्ता संजू कर्माकर की मौत हुई थी, जबकि कई लोग घायल भी हुए थे। इन्हीं प्रभावित परिवारों से मिलने और घायल कार्यकर्ताओं का हाल जानने के लिए अभिषेक बनर्जी शनिवार को यहां पहुंचे थे। लेकिन उनके दौरे के दौरान ही माहौल बिगड़ गया और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

टीएमसी ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। खुद ममता बनर्जी ने कहा कि शाशक ही अब हत्यारे बन गए हैं। बीजेपी को इस घंटना पर शाम आनी चाहिए। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विपक्ष के बड़े नेता की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने यह भी पूछा कि चुनाव नतीजों के बाद अभिषेक की सुरक्षा व्यवस्था क्यों कमजोर की गई।

No comments

Powered by Blogger.