Google Analytics दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में 13 लोगों की मौत - Pipariya Peoples latest News update

दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में 13 लोगों की मौत

 दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में 13 लोगों की मौत
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष एक बार फिर तेज होता दिखाई दे रहा है। दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। लेबनान की सरकारी मीडिया के अनुसार, युद्धविराम लागू होने के बावजूद दोनों पक्षों के बीच हिंसा लगातार जारी है और हालात फिर से गंभीर होते जा रहे हैं।




लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि सोमवार रात कफर दूनिन इलाके में एक घर पर हुए हवाई हमले में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। इसके अलावा मंगलवार को नबातियेह इलाके में हुए एक अन्य हमले में लेबनान सिविल डिफेंस के दो पैरामेडिक्स की भी जान चली गई।

राहतकर्मियों की मौत पर बढ़ा विवाद
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पैरामेडिक्स पहले हुए एक हमले में घायल लोगों की मदद के लिए पहुंचे थे तभी उन पर दोबारा हमला हुआ। इस घटना में एक अन्य राहतकर्मी घायल भी हुआ है।

No comments

Powered by Blogger.