Header Ads

Header ADS

संयुक्त राष्ट्र में US-तेहरान में हुई जोरदार भिड़ंत, अमेरिका की एक नहीं चली

 संयुक्त राष्ट्र में US-तेहरान में हुई जोरदार भिड़ंत, अमेरिका की एक नहीं चली
संयुक्त राष्ट्र में सोमवार (27 अप्रैल) को ईरान और अमेरिका के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. तेहरान के परमाणु कार्यक्रम और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) की समीक्षा करने वाले सम्मेलन के उपाध्यक्ष के रूप में ईरान के चयन को लेकर जमकर टकराव हुआ.




क्या बोले अमेरिकी अधिकारी
अमेरिकी हथियार नियंत्रण और अप्रसार ब्यूरो के सहायक सचिव क्रिस्टोफर यॉ ने कहा कि ईरान ने अपनी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं किया है और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के साथ पूरी तरह सहयोग करने में विफल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि इस पद पर उनकी (ईरान) की नियुक्ति एक अपमान है. ईरान ने इस बयान को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है तो वहीं दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संघर्ष विराम और पीस टॉक की अपील की है. 

ईरान के राजदूत का पलटवार
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी में ईरान के राजदूत रेजा नजफी ने अमेरिका के दावों को निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने वाला एकमात्र देश होने के नाते अमेरिका को दूसरों पर फैसला नहीं सुनाना चाहिए.

No comments

Powered by Blogger.