जडेजा की जगह धोनी के 'स्पेशल' खिलाड़ी का CSK में डेब्यू

 जडेजा की जगह धोनी के 'स्पेशल' खिलाड़ी का CSK में डेब्यू
एमएस धोनी अब भी चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं. मगर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में CSK ने 20 वर्षीय क्रिकेटर प्रशांत वीर को डेब्यू करने का मौका दिया है. प्रशांत वीर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जिन्हें चेन्नई टीम में मैथ्यू शॉर्ट की जगह पर मौका मिला है. मगर प्रशांत हैं कौन, जिनपर मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये (Prashant Veer IPL Price CSK) लुटा दिए थे.




कौन हैं प्रशांत वीर?
प्रशांत वीर का जन्म 20 नवंबर, 2005 को उत्तर प्रदेश के अमेठी में हुआ था. प्रशांत बाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बढ़िया बैटिंग भी कर लेते हैं. उन्हें पहली पहचान यूपी टी20 लीग में मिली, जहां उन्होंने नोएडा सुपर किंग्स के लिए दमदार प्रदर्शन किया था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी प्रशांत ने बढ़िया ऑलराउंड प्रदर्शन करके दिखाया था.

यूपी के लिए खेलते हुए इस 20 साल के युवा क्रिकेटर ने 7 मैचों में 9 विकेट चटकाए और 170 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 112 रन भी बनाए थे. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स का नया 'रवींद्र जडेजा' भी कहा जा रहा है, क्योंकि वो बल्लेबाजी के साथ-साथ बढ़िया लेफ्ट-आर्म ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं.

प्रशांत वीर का करियर
20 वर्षीय प्रशांत वीर ने पिछले साल अक्टूबर में उत्तर प्रदेश के लिए अपना डोमेस्टिक डेब्यू किया था. अब तक 9 टी20 मैचों में 9 विकेट लेने के साथ-साथ 112 रन भी बना चुके हैं. उन्होंने 8 लिस्ट-A मैचों का भी अनुभव प्राप्त कर लिया है जिनमें उनके नाम 10 विकेट और 133 रन हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में बढ़िया प्रदर्शन के दम पर आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था. 

उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू भी कर लिया है, लेकिन रेड बॉल के आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं. 4 फर्स्ट-क्लास पारियों में उनके नाम 2 विकेट हैं और बल्लेबाजी में प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं.

No comments

Powered by Blogger.