Header Ads

Header ADS

क्या नागवंशी मंत्री बनने की रिहर्सल कर रहे है!



पिपरिया।भारतीय जनता पार्टी के टिकिट पर लगातार 4 बार से विधायकी कर रहे ठाकुरदास नागवंशी इन दिनो मंत्री बनने की रिहर्सल करते नज़र आ रहे है।यह बात पार्टी के गाँव चलो अभियान से समझ आ रही है।नागवंशी इन दिनो गाँवो का दौरा कर पार्टी की रीति नीति से कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों को अवगत करा रहे है।नागवंशी के साथ किसी मंत्री की तरह जन्हा दर्जनों गाड़ियो का क़ाफ़िला चल रहा है तो वही बनखेडी ब्लाक में आयोजित गाँव चलो अभियान में तो विधायक नागवंशी ने अपने लेटर पैड पर पिपरिया SDM को पत्र लिख कर मिनिट टू मिनिट दौरे की जानकारी देते हुए विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने को कहा है।जब यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगो का कहना था की ठाकुरदास नागवंशी मंत्रियों जैसा रुतबा दिखा रहे है।हालाँकि कई लोगो का यह भी मानना है की सहज सरल स्वभाव के धनी नागवंशी अचानक ऐसा व्यवहार क्यों करने लगे है।वही सूत्रों की माने तो सूबे में जल्द ही मंत्री मंडल विस्तार होना है।ऐसे में नागवंशी के क़रीबियों ने पिछले दिनों दिल्ली दौरा कर नागवंशी केमंत्री बनने की “बुकिंग” कर दी है।यही कारण है की नागवंशी इन दिनो मंत्री बनने से पहले रिहर्सल कर रहे है।सत्ता के गलियारों में जब से दिल्ली “बुकिंग” की बात पता चली है तभी से संगठन के कुछ पूर्व पदाधिकारी नागवंशी के पीछे “पूँछ” की तरह लग गए है।

No comments

Powered by Blogger.