Header Ads

Header ADS

सामूहिक विवाह सम्मेलन मंच से नपा अध्यक्ष ने कांग्रेस को कोसा!

 


पिपरिया।नगर पालिका द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजना के तहत शादियों का आयोजन नई गल्ला मंडी परिसर में किया गया।इस दौरान क़रीब 180 जोड़ो ने शादी की तो वही कार्यक्रम के दौरान हुई भाषणबाजी में नपा अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल ने महिला आरक्षण बिल के नाम पर कांग्रेस को जम कर कोसा नागपाल का कहना रहा की कांग्रेस महिला विरोधी है।वह नहीं चाहती कि देश की आधी आबादी संसद और विधानसभाओ में पहुँचे।सामूहिक विवाह सम्मेलन के सार्वजनिक मंच से नपा अध्यक्ष द्वारा दिए गए भाषण पर लोगो का कहना था की ऐसा लग रहा था जैसे भारतीय जनता पार्टी कि

मंच हो जन्हा से कांग्रेस को कोसा जा रहा था।वही इसी कार्यक्रम में कई कांग्रेस नेता भाजपा जनप्रतिनिधियो के साथ फ़ोटो खींचवाते नज़र आये।नपा अध्यक्ष का यह भाषण सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है।परंतु इसके बाद भी कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।

No comments

Powered by Blogger.