विधायक विरोध प्रकरण पर मौन भाजपा संगठन!
पिपरिया।पिछले दिनो भारतीय जनता पार्टी के गाँव चलो अभियान के तहत बनखेडी के मलकजरा ग्राम में पहुँचे विधायक ठाकुरदास नागवंशी की ग्रामीणों से कहा सुनी हो गई।ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर विधायक से बात करना चाहते थे परंतु विधायक जी के साथ चल रहे लाव लश्कर के सलाहकारों को यह पसंद नहीं आया।इसके चलते ग्रामीणों ने विधायक का विरोध कर दिया।इस विरोध के वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहे है।परंतु पूरे मामले में सबसे चौकाने वाली बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मौन दिखाई दे रही है।पार्टी का चाहे ज़िला संगठन हो या फिर स्थानीय संगठन किसी ने भी कोई भी प्रेस नोट या अधिकृत बयान जारी कर इस प्रकरण पर दो शब्द तक नहीं कहे है।जबकि गाँव चलो अभियान पार्टी संगठन द्वारा बनाया गया कार्यक्रम है।पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार विधायक नागवंशी की अनुशंसा पर पूरी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष से लेकर ज़िला संगठन के पदाधिकारियों का चयन एक तरफ़ा किया गया है।बावजूद इसके आख़िर यह संगठन पदाधिकारी मौन क्यों है।इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओ का कहना है की वर्तमान संगठन सत्ता के इतने क़रीब और मद में है की यदि कोई कार्यकर्ता अपने गाँव की समस्या लेकर आता है तो उसकी बात ही नहीं सुनी जा रही है।इसके उलट जनसमस्या बताने वालो को बेईजज़्ज़त किया जाता है।यही कारण है की ग्रामीणों का आक्रोश विधायक के सामने फूट पड़ा।

Leave a Comment