सरगुजा में एनएच 43 पर ट्रक और दो कारों की भिड़ंत, छह की हालत गंभीर

 सरगुजा में एनएच 43 पर ट्रक और दो कारों की भिड़ंत, छह की हालत गंभीर
एनएच 43 पर ग्राम सिलसिला स्थित कलकत्ता ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक और दो कारों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रक रायगढ़ की ओर से अंबिकापुर आ रहा था, जबकि क्रेटा (सीजी 13 एएन 9801) और इनोवा (सीजी 13 बीए 9990) अंबिकापुर से रायगढ़ की दिशा में जा रही थीं। इसी दौरान ओवरटेकिंग के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। क्रेटा कार के परखच्चे उड़ गए।




दुर्घटना के बाद आवागमन हुआ प्रभावित
दोनों कार में सवार सभी सात घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही रघुनाथपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।

No comments

Powered by Blogger.