दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ 2.5 घंटे में, पीएम मोदी कल करेंगे 210 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

 दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ 2.5 घंटे में, पीएम मोदी कल करेंगे 210 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
इंतजार खत्म, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे (DDE) का उद्घाटन करेंगे। 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बने इस एक्सप्रेस-वे खुलने से दिल्ली से देहरादून की दूरी 6.5 घंटे से घटकर मात्र ढाई घंटा रह जाएगी। छह लेन का यह एक्सेस-कंट्रोल्ड दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से गुजरेगा। इसमें 12 किलोमीटर एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनाया गया है। जो की राजाजी नेशनल पार्क के उपर से गुजर रहा है। इसमें टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और ट्रैक्टर के चलने पर बैन रहेगा।




क्या-क्या होंगी खूबियां
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि इसमें दूसरे रूटों को कनेक्ट करने के लिए 10 इंटरचेंज, रेलवे क्रॉसिंग पर रूकने की जरूरत ना पड़े इसलिए पांच रेलवे ओवर ब्रिज (ROBs) और 10 बड़े ब्रिज समेत एक्सप्रेस-वे के साइड में फूड कोर्ट, पेट्रोल-डीजल और अन्य तरह की सुविधाओं से लैस 12 वे-साइड एमेनिटीज भी बनाई गई हैं। इसका बिना किसी बाधा के तेज गति से गाड़ी चलाने और सुरक्षित यात्रा के लिए कॉरिडोर में एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) भी लगाया गया है। 113 अंडरपास, कॉरिडोर का पिलर बेस्ड डिजाइन,60 से अधिक बस शेल्टर, पांच बस-बे, 35 जंक्शन और पांच एफओबी, लोकल ट्रैफिक के लिए 76 किलोमीटर सर्विस रोड बनाई गई है।

रास्ते में दिखाई दें सकते हैं बाघ, किंग कोबरा और हाथी
एक्सप्रेस-वे के बनने से वाइल्ड लाइफ एनिमल को कोई नुकसान ना पहुंचे और वह बिना किसी बाधा के पहले की तरह की हाईवे पर अपनी जान जोखिम में ना डालते हुए आरपार जा सकें। इसके लिए आठ एनिमल पास, हाथियों जैसे बड़े जानवर भी एक्सप्रेस-वे को नीचे से पार कर सकें। इसके लिए 200-200 मीटर लंबे दो हाथी अंडरपास और देहरादून के पास दात काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी विशेष टनल भी बनाई गई है। इसके गणेशपुर-आशारोड़ी रूट के 18 किलोमीटर में की गई स्टडी से 18 विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीव भी दिखाई दिए। जिनमें बाघ, किंग कोबरा, हाथी, ग्रेटर हॉर्नबिल, कई तरह के हिरण समेत अन्य वन्यजीव शामिल हैं। इसके प्रचार के लिए एनएचएआई अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर मूवी के टाइटल सांग का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (DDEC) प्रमुख पर्यटन और आर्थिक क्षेत्रों को कनेक्ट करने के रूप में भी इलाकों को आर्थिक विकास को गति देगा। छह लेन के इस अत्याधुनिक एक्सप्रेस-वे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से सुरक्षित यात्रा करने का भी सफल ट्रायल किया गया है। इसे आठ लेन तक भी बढ़ाया जा सकता है। यह एक्सप्रेस-वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में बनकर तैयार हुआ। जिसमें बीच-बीच में कई बाधाएं आईं। जिन्हें केंद्रीय मंत्री गडकरी ने खुद अपने स्तर पर सुलझाते हुए इसे बनाने में अहम रोल निभाया।

रास्ते में कहां-कहां होगा फायदा
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर-पांडव नगर से शुरू होकर यह एक्सप्रेस-वे गीता कॉलोनी, लोनी, बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, शामली, देवबंद, सहारनपुर, गणेशपुर और डाट काली मंदिर से होते हुए देहरादून के आशारोड़ी चौक तक जा रहा है। यह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को भी कनेक्ट करता है। रास्ते में पड़ने वाले गांव वालों के लिए भी इसमें इंटरचेंज और एग्जिट पॉइंट्स बनाए गए हैं। इसमें क्रैश बैरियर, शोर कम करने वाले साउंड बैरियर, आधुनिक साइनेज सिस्टम और नाइट रिफ्लेक्टर्स - यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे। रास्ते में सोलर पावर पैनल भी लगाए गए हैं। जो की यहां गीता कॉलोनी से ही शुरू हो जाते हैं। हालांकि, इन्हें एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ ऐसे लगाया गया है। जिसमें इनके नीचे चलते ट्रैफिक के उपर भी गिरने का खतरा है।

नियम तोड़ने वालों से 20 हजार रुपए तक का जुर्माना
इस पर ट्रैक्टर-ट्राली, टू वीलर और थ्री वीलर चलाने पर बैन रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर 20 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। टोल टैक्स फास्टैग से कटेगा। इसमें टोल का आधुनिक सिस्टम लगाया गया है। जिसमें जितना एक्सप्रेस-वे इस्तेमाल किया जाएगा। उतना टोल कटेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल यानी 14 अप्रैल की सुबह दिल्ली से इसका उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होंगे।

No comments

Powered by Blogger.