वो 5 कप्तान जो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल में ले गए
वो 5 कप्तान जो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल में ले गए
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम का सामना करने के लिए टीम इंडिया तैयार है. यहां तक भारतीय टीम को ले जाने का एक बड़ा क्रेडिट कप्तान सूर्यकुमार यादव को जाता है. इस टूर्नामेंट में बतौर टी20 कप्तान सूर्या ने कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि, सूर्या का नाम उन चंद भारतीय कप्तानों में अब शामिल हो चुका है, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले तक पहुंचने में सफल रही है. यहां हम उन्हीं 5 भारतीय कप्तानों की बात करने वाले हैं.
टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल में ले जाने वाले 5 कप्तान
1. कपिल देव - 1983 वनडे वर्ल्ड कप
कपिल देव ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था. साल 1983 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर भारत को पहला विश्व खिताब दिलाया था. इस वर्ल्ड कप में कपिल देव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम इंडिया को टूर्नामेंट से बाहर होने से बचाया था.
2. सौरव गांगुली - 2003 वनडे वर्ल्ड कप
सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 20 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल का सफर तय किया था. दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत पहुंचा था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. गांगुली ने उस टूर्नामेंट में 3 शतक जड़े थे.
3. एम.एस. धोनी - 2007 टी20, 2011 वनडे, 2014 टी20
महेंद्र सिंह धोनी को भारत के सबसे सफल कप्तान माना जाता है. धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को तीन बार वर्ल्ड कप के फाइनल (दो बार टी20 और एक बार वनडे) में पहुंचाया. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का पहला टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता. 2014 टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसे श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था.
4. रोहित शर्मा - 2023 वनडे, 2024 टी20
रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को बेहद आक्रामक और निडरता से खेलने वाली टीम बनाया है. उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार दो वर्ल्ड कप के फाइनल खेले. साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत अजेय रहते हुए फाइनल तक पहुंचा. फिर साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था.
5. सूर्यकुमार यादव - 2026 टी20 वर्ल्ड कप
सूर्यकुमार यादव का नाम इस लिस्ट में सबसे नया है. रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया की कप्तानी संभालने वाले सूर्या ने अपने पहले ही बड़े टूर्नामेंट में भारत को फाइनल तक पहुंचा दिया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत को लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच चुकी है.

Leave a Comment