Google Analytics बॉक्स ऑफिस पर साउथ की 'थाई कझवी' का जलवा, सनी देओल की बॉर्डर 2 और द केरला स्टोरी 2 पड़ी फीकी - Pipariya Peoples latest News update

बॉक्स ऑफिस पर साउथ की 'थाई कझवी' का जलवा, सनी देओल की बॉर्डर 2 और द केरला स्टोरी 2 पड़ी फीकी

 बॉक्स ऑफिस पर साउथ की 'थाई कझवी' का जलवा, सनी देओल की बॉर्डर 2 और द केरला स्टोरी 2 पड़ी फीकी
थिएटर में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. हाल ही में किस्सा कोर्ट कचहरी का रिलीज हुई. वहीं द केरला स्टोरी 2 और थाई कझवी जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. 




किस्सा कोर्ट कचहरी का
किस्सा कोर्ट कचहरी को दो दिन हुए हैं रिलीज हुए और फिल्म का हाल बहुत बुरा है. फिल्म ने पहले दिन 1 लाख कमाए थे. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7 लाख की कमाई की. इस फिल्म में राजेश शर्मा, ब्रिजेंद्र काला जैसे स्टार्स हैं.

द केरला स्टोरी 2
फिल्म ने शनिवार को 2.96 करोड़ की कमाई की. ये फिल्म शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है. फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवादों में रही. कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि फिल्म की कहानी केरल पर बेस्ड नहीं है तो इसका नाम द केरला स्टोरी 2 क्यों हैं. फिल्म में अदिती भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं.

बॉर्डर 2
बॉर्डर 2 ने 9 लाख की कमाई की. ये फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थी. अभी तक थिएटर में लगी है. हालांकि, फिल्म के कलेक्शन में अब कमी आ गई है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलीजत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया. फिल्म के गाने भी बहुत हिट हुए थे.

मर्दानी 3
मर्दानी 3 ने शनिवार को 20 लाख की कमाई की. इस फिल्म में रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं. फिल्म को YRF ने बनाया है. फिल्म में रानी पुलिस ऑफिस बनी हैं. 

Thaai Kizhavi
इस फिल्म ने सभी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 16वें दिन 3.71 करोड़ का कलेक्शन किया है. थाई कझवी की कहानी ने फैंस को बहुत पसंद किया है. फिल्म में राधिका सरतकुमार लीड रोल में हैं. फिल्म में सिंगम पुली, अरुलदोस, बाला सरवनन, मुनीशकांत जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. फिल्म को शिवकुमार मुरुगेसन ने डायरेक्ट किया है. 

No comments

Powered by Blogger.