Header Ads

Header ADS

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रोमंटिक फिल्में

 रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रोमंटिक फिल्में

बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सोशल मीडिया पर अब उनके शादी के कार्ड भी वायरल होने लगे हैं. जैसे ही रश्मिका और विजय की लव स्टोरी की चर्चा होती है फैंस को उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और प्यार की कहानी याद आ जाती है. अब इस कहानी को देखना और आसान हो गया है. इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं कपल की फिल्में.



'गीता गोविंदम' से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

रश्मिका और विजय पहली बार 'गीता गोविंदम' में साथ नजर आए थे. ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. फिल्म में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को क्रिटिक्स और लोगों ने खूब पसंद किया था. अब ये मूवी डिज्नी + हॉटस्टार पर फ्री में स्ट्रीम की जा रही है. वहीं तेलुगु फिल्म का हिंदी वर्जन जी5 पर उपलब्ध है.


डियर कॉमरेड में था रोमांस और एक्शन का तड़का

'गीता गोविंदम' की सफलता के बाद रश्मिका और विजय ने 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया था. ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म रोमांस और एक्शन का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है. फिल्म का निर्देशन भरत कम्मा ने किया था और बॉक्स ऑफिस पर इसे भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है.


आने वाली फिल्म

'डियर कॉमरेड' के बाद दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है. लेकिन अक्सर एक-दूसरे के प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करते नजर आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे जल्द ही राहुल संक्रित्यन की VD14 में ऑन-स्क्रीन रीयूनियन कर सकते हैं. इस प्रोजेक्ट में विजय की एंट्री कन्फर्मेशन हो चुकी है.


शादी की खबर और फैंस का उत्साह

रश्मिका और विजय की शादी की खबर उनके डेटिंग रूमर्स के छह साल बाद आई है. अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया था.  रिपोर्ट्स के अनुसार कपल 26 फरवरी 2026 में उदयपुर में शादी करने वाले हैं. 

No comments

Powered by Blogger.