भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप का छठी बार बना वर्ल्ड चैंपियन

 भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप का छठी बार बना वर्ल्ड चैंपियन

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया. यह छठी बार है जब भारत अंडर-19 लेवल पर विश्व विजेता बना है. वैभव सूर्यवंशी  के 175 रन और  गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने भारत को  ऐतिहासिक जीत दिलाई है. इंग्लैंड के पास मौका था कि वो 28 सालों से चले आ रहे अपने खिताबी सूखे का अंत करे, लेकिन 

अंग्रेज भारतीय टीम की चुनौती को भेद नहीं पाए.

जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेले गए इस फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रनों का स्कोर खाद्य किया था. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर रहा. वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए. मगर जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन ही बना सकी.



इंग्लैंड ने 177 के स्कोर तक 7 विकेट खो दिए थे, लेकिन कैलब फैल्कनर ने जुझारू अंदाज में शतकीय पारी खेल इंग्लैंड को जीत के करीब ले जाने की पुरजोर कोशिश की. उन्होंने 67 गेंद में 115 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड के खिताबी सूखे का अंत नहीं कर पाए. 


भारत छठी बार बना चैंपियन

भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर कर लिया है. भारत अब छठी बार चैंपियन बना है, इस सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 4 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है.  भारत इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में भी अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है. आयुष म्हात्रे के नाम ने इतिहास में एक खास स्थान हासिल कर लिया है, उन्हीं की कप्तानी में भारत की यह ऐतिहासिक जीत आई है.


वैभव सूर्यवंशी रहे जीत के हीरो

भारत की वर्ल्ड कप जीत की नींव वैभव सूर्यवंशी ने रखी. उन्होंने इस मैच में मात्र 55 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक भी रहा. इसके बाद उन्होंने 71 गेंदों में 150 रनों का आंकड़ा पार किया. फाइनल मैच में वैभव की 80 गेंद में 175 रनों की तूफानी पारी ने मैच में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया.

No comments

Powered by Blogger.