Google Analytics सावन में शिवालयों पर जुटेगी शिव भक्तों की भीड़ - Pipariya Peoples latest News update

सावन में शिवालयों पर जुटेगी शिव भक्तों की भीड़

 सावन में शिवालयों पर जुटेगी शिव भक्तों की भीड़

धार्मिक नगरी में सावन महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है। शिव मंदिरों को सजाया जा रहा है। गुरुवार से एक माह तक मंदिरों पर उत्सव आयोजित किए जाएंगे। चंबल नदी किनारे स्थित केशव मंदिर पर श्रद्धालु भगवान के सावन झूलों की झांकी के दर्शन करेंगे। शिव भक्त सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर एक माह तक भगवान पर जलाभिषेक कर बिल्वपत्रों के साथ भक्ति में लीन रहेंगे।



शिव मंदिरों पर रामायण पाठ किए जाएंगे। धार्मिक नगरी में जबूद्वीप, जबूमार्गेश्वर, राजराजेश्वर, शिव वाटिका, रामेश्वर महादेव, मात्रा स्थित सेतूबंध रामेश्वर, माधोराजपुरा के पास स्वेत वाहन महादेव, पंचायत समिति के सामने विश्वनाथ महादेव पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सावन शिव मंदिरों पर झांकियां सजाई जाएगी। कई स्थानों पर सावन में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.