Header Ads

Header ADS

ढाबा गोली कांड-पुलिस ने निकाला रज्जु पूर्विया का जुलूस

 


पिपरिया।ढाबे पर गोली चला कर दहशत फैलाने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ़्तार कर उसका जुलूस निकाला है।क़रीब 15 दिन पहले शातिर बदमाश रज्जु पूर्वीया ने शहर के मशहूर नन्हूँ महाराज ढाबा पर क़रीब 5 लाख रुपये रंगदारी माँग थी।पैसे नहीं देने पर रज्जु ने ओपन फ़ायर किया थाजिससे शहर में दहशत का माहौल था।मंगलवारा पुलिस ने रज्जु को इंदौर से गिरफ़्तार किया है।टीआई गिरीश त्रिपाठी ने बताया की बदमाश रज्जु पूर्वीया लगातार पुलिस से भाग रहा था।वह मोबाइल भी नहीं रखता था।यह मध्य प्रदेश के बाहर भी घूम रहा था।मुखबिर की सूचना पर इंदौर से इसे पकड़ा है।टीआई त्रिपाठी का कहना है की इसे कोर्ट में पेश कर इसका रिमांड माँगा जाएगा।अभी वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद नहीं हो सके है।ग़ौरतलब है कि रवि विश्वकर्मा हत्याकांड में रज्जु पूर्वीया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।इस मामले में जमानत पर था।सजा की सुनवाई के बाद से ही फ़रार चल रहा था।पुलिस को रज्जु से अपराध जगत की कई जानकारियाँ मिल सकती है।

No comments

Powered by Blogger.