Header Ads

Header ADS

देश में 15 दिन में 20 गुना हुए कोरोना के सक्रिय केस

 देश में 15 दिन में 20 गुना हुए कोरोना के सक्रिय केस



देश में कोरोना के सक्रिय मामले 5000 के पार पहुंच गए हैं। 22 मई को यह आंकड़ा 275 था। ऐसे में बीते 15 दिन में कोरोना के सक्रिय मामले 20 गुना हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में सक्रिय कोरोना मामलों में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली का नंबर आता है। 


राज्यों को दिए गए अहम निर्देश

मामलों में वृद्धि को देखते हुए केंद्र कोरोना के लिए तैयारियों की जांच करने के लिए मॉक ड्रिल कर रहा है। सभी राज्यों को कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। भारत में 5,364 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में चार नई मौतें दर्ज की गई हैं।


जनवरी से अब तक देश में कुल 55 मौतें

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अधिकांश मामले हल्के या बिना लक्षणों वाले हैं। इनका इलाज घर बैठे ही किया जा सकता है, बस खुद को आइसोलेट करने की जरूरत है, ताकि दूसरों तक यह न फैले। कोरोना की वजह से इस साल जनवरी से अब तक देश में कुल 55 मौतें हुई हैं। 22 मई को देश में कुल 257 सक्रिय मरीज थे।


No comments

Powered by Blogger.