Google Analytics भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की - Pipariya Peoples latest News update

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

 भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की


रोहित शर्मा ने बुधवार को अचानक बड़ा फैसला लेते हुए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। यह घोषणा ऐसे समय आई है, जब IPL 2025 की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना था।

इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए रोहित शर्मा ने लिखा, ‘हैलो, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले रहा हूं। टेस्ट क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव का पल रहा। प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद। मैं वनडे फॉर्मेट खेलना जारी रखूंगा।’

38 वर्षीय रोहित का अंतिम मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट था, जिसे भारत हार गया। खराब प्रदर्शन के चलते रोहित शर्मा को सीरीज के पांचवें मैच के लिए बाहर कर दिया गया था और भारत ने यह सीरीज 1-3 से गंवा दी थी।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की बड़ी वजह उनके खराब फॉर्म को माना जा रहा है। इसके अलावा उनकी कप्तानी में घरेलू सरजमीं पर भारत को न्यूजीलैंड से 0-3 और ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी । इन हार के कारण भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी।

No comments

Powered by Blogger.