Header Ads

Header ADS

मध्‍य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में भीषण गर्मी

 मध्‍य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में भीषण गर्मी


प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में एक बार फिर से भीषण गर्मी शुरू हो गई है। सोमवार को सबसे अधिक तापमान रतलाम में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उज्जैन और धारा में दिन का तापमान 41 डिसे. पर पहुंच गया। खंडवा और नर्मदापुरम में तापमान 40 डिसे. पर रहा। यह तापमान प्रदेश के पूर्वी इलाकों से अधिक रहे, क्योंकि प्रदेश में अलग-अलग दिशाओं से हवा आ रही हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश में जहां उत्तर पश्चिमी हवा आ रही हैं, वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में दक्षिण पूर्वी हवा आ रही हैं।

No comments

Powered by Blogger.