Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नीमच में कई औद्योगिक ईकाई का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नीमच में कई औद्योगिक ईकाई का लोकार्पण और भूमि पूजन किया 

आज नीमच जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र की रामपुरा तहसील में आयोजित कार्यक्रम में 340 करोड़ रुपए की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 4 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 



इस अवसर पर ₹150 करोड़ लागत की मेसर्स स्वराज सूटिंग लिमिटेड की स्पिनिंग डिवीजन इकाई के प्रथम चरण का लोकार्पण भी किया। साथ ही 13 ग्राम पंचायतों को स्वच्छता रथों (मिनी ट्रैक्टर) की चाबी प्रदान की, विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।  

कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री  सत्यनारायण जटिया जी, सांसद सुधीर गुप्ता जी, विधायक  अनिरुद्ध मारू जी एवं दिलीप सिंह परिहार जी सहित अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे। 


No comments

Powered by Blogger.