Google Analytics ट्रंप के टैरिफ एलान का असर, 500 अंकों की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार - Pipariya Peoples latest News update

ट्रंप के टैरिफ एलान का असर, 500 अंकों की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

 ट्रंप के टैरिफ एलान का असर, 500 अंकों की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अन्य देशों से आने वाली चीजों पर टैरिफ का एलान कर दिया है। भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि यह टैक्स चीन और बांग्लादेश पर लगाए गए टैक्स से कम है।



चीन पर 34 प्रतिशत, वियतनाम पर 46 तो बांग्लादेश पर 37 प्रतिशत का शुल्क लगाया गया है। अमेरिका के बाजार में ये देश भारत के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं।

मसलन, बांग्लादेश का गारमेंट अब अमेरिका में भारत के गारमेंट के मुकाबले अधिक महंगा होगा। चीन और वियतनाम इलेक्ट्रॉनिक सामान का बड़ा विक्रेता है और इन दोनों देशों के सामान अब भारत के सामान की तुलना में अधिक महंगे होंगे। इसका फायदा भारत को मिलेगा।


ब्राजील, ब्रिटेन पर जरूर भारत की तुलना कम शुल्क लगाया गया है, लेकिन ये अमेरिका में उन वस्तुओं की सप्लाई नहीं करते हैं जिनकी सप्लाई भारत करता है।

No comments

Powered by Blogger.