Header Ads

Header ADS

रेलवे ने चलाई परीक्षा स्पेशल ट्रेन

 रेलवे ने चलाई परीक्षा स्पेशल ट्रेन

रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने भोपाल होकर ग्वालियर से इंदौर और इंदौर से ग्वालियर के बीच 01825/01826 परीक्षा विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।


यह ट्रेन 1 मार्च से 18 मार्च 2025 के बीच निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएगी। भोपाल मंडल के बीना व संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव होगा।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01825 ग्वालियर-इंदौर परीक्षा विशेष ट्रेन (13 ट्रिप्स) एक से 11 और 16-17 मार्च को ग्वालियर स्टेशन से दोपहर 1.00 बजे चलेगी।

No comments

Powered by Blogger.