Header Ads

Header ADS

इंदौर में युवती की आंख में लगी गोली

 इंदौर में युवती की आंख में लगी गोली

इंदौर शहर के महालक्ष्मी नगर में एक युवती को आंख में गोली लगने की घटना सामने आई है। शुक्रवार तड़के दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराकर फरार हो गए। युवती का नाम भावना सिंह पुत्री संतोष‍ सिंह बताया गया है, उसकी उम्र 28 वर्ष है और वह मूलत: ग्वालियर में मुरार की रहने वाली है। दोपहर के समय युवती की मौत हो गई।


अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। युवती का इलाज चल रहा है। लसूडिया पुलिस ने उस कार को ट्रेस कर लिया है, जिससे भावना के दोस्त भागे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पार्टी के दौरान गोली चली है, जो युवती की आंख में लग गई।

No comments

Powered by Blogger.