Header Ads

Header ADS

रायपुर में मेयर मीनल चौबे सहित 70 पार्षद शपथ ली

 रायपुर में मेयर मीनल चौबे सहित 70 पार्षद शपथ ली

शहर की दूसरी महिला महापौर के तौर पर मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इंडोर स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह इन्हें शपथ दिलाएंगे।


कार्यक्रम में इस दौरान बतौर अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। समारोह में पांच हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है, जिनके लिए कुर्सियां भी सज चुकी हैं।

अतिथियों और पार्षदों के लिए अलग-अलग स्टेज बनाए गए हैं। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी एक स्टेज बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम शुरू होने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं फूड पैकेट और पानी की व्यवस्था भी की गई है।

No comments

Powered by Blogger.