Header Ads

Header ADS

फारूक अब्दुल्ला के काफिले की गाड़ी का दौसा में एक्सीडेंट

 फारूक अब्दुल्ला के काफिले की गाड़ी का दौसा में एक्सीडेंट

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के काफिले की गाड़ी का दौसा में दुर्घटनाग्रस्त होने से हादसा हो गया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भांडारेज के पास गाड़ी के नीलगाय से टकराने के कारण दिल्ली पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


दिल्ली पुलिस की गाड़ी के दुर्घटना होने पर एयरबैग खुलने से पुलिस जवानों की जान बच गई। इस मामले की सदर थाना पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला फारूक शुक्रवार को जियारत के लिए अजमेर दरगाह जा रहे थे, तभी हादसा घटित हुआ।

No comments

Powered by Blogger.