Google Analytics प्रयागराज में कैबिनेट बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों संग गंगा में लगाई डुबकी - Pipariya Peoples latest News update

प्रयागराज में कैबिनेट बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों संग गंगा में लगाई डुबकी

 प्रयागराज में कैबिनेट बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों संग गंगा में लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश में जारी महाकुंभ के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ प्रयागराज पहुंचे। यहां पहले कैबिनेट की बैठक हुई। कई बड़े फैसले लिए गए।


बैठक के बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैसलों की जानकारी दी। इसके बाद सभी 54 मंत्री नाव पर सवार होकर त्रिवेणी पहुंचे और यहां गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज देखने को मिला।

गंगा स्नान के दौरान योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज नजर आया। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ ही मंत्रियों ने स्नान किया। सभी मंत्री गोल घेरा बनाकर खड़े रहे। योगी ने सूर्य को अर्घ्य देने के बाद डुबकी लगाई। फिर भी मंत्रियों ने उन पर पानी उड़ाया।

No comments

Powered by Blogger.