Header Ads

Header ADS

नरोत्तम मिश्रा को दिल्ली में मिली बड़ी जिम्मेदारी

 नरोत्तम मिश्रा को दिल्ली में मिली बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा को भी जिम्मेदारी मिली है। शनिवार को डा. मिश्रा ने पालम विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। यहां से भाजपा ने कुलदीप सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है।


नरोत्तम मिश्रा को इससे पूर्व पार्टी उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप चुकी है। बता दें दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी और दिल्ली को उसकी नई सरकार मिल जाएगी।

भाजपा ने कांग्रेस की "संविधान बचाओ यात्रा" की धार कुंद करने के लिए रणनीति बनाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सात बड़े नेता मध्य प्रदेश के सात संभागों में रैलियां करें

गे।

No comments

Powered by Blogger.