Header Ads

Header ADS

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएँ दीं

 राष्ट्रीय मतदाता दिवस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएँ दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दिवस भारत के जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सशक्त बनाने के बारे में है।


उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में भागीदारी के महत्व को उजागर करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव आयोग के अनुकरणीय प्रयासों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की एक क्लिप भी साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि देश के संविधान निर्माताओं ने संविधान में लोगों की भागीदारी को बहुत महत्व दिया है।

उन्होंने भारत को लोकतंत्र की जननी बताया और कहा कि पिछले दशकों में देश का लोकतंत्र मजबूत और समृद्ध हुआ है।

No comments

Powered by Blogger.