Google Analytics दिल्‍ली के लोग अब ऐसी सरकार चाहते हैं जो गरीबों के लिए आवास निर्माण करें- वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी - Pipariya Peoples latest News update

दिल्‍ली के लोग अब ऐसी सरकार चाहते हैं जो गरीबों के लिए आवास निर्माण करें- वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी

 दिल्‍ली के लोग अब ऐसी सरकार चाहते हैं जो गरीबों के लिए आवास निर्माण करें- वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि दिल्‍ली के लोग अब ऐसी सरकार चाहते हैं जो गरीबों के लिए आवास निर्माण करें, दिल्‍ली को आधुनिक बनाये और सभी घरों को नल से जल उपलब्‍ध कराने के साथ टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाए। आज दोपहर बाद उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली में यमुना खादर में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने आप की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्‍ली की मौजूदा सरकार की बहानेबाजी, लूट और झूठ जारी नहीं रह सकती।


उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस और आप के 25 साल के शासन में दिल्‍ली की समस्‍या ज्‍यों कि त्‍यों है और इन दोनों दलों ने दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि रैली का दृश्‍य दिल्‍ली का मूड और यहां के लोगों के जनादेश को दर्शा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के दिल्‍ली में सत्‍ता में आने के बाद लोगों से किये गए वायदे समयबद्ध तरीके से पूरे किये जाएंगे और यह मोदी की गारंटी है।

अपने संबोधन से पहले प्रधानमंत्री ने महाकुंभ में हुई दुखद घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की। श्री मोदी ने कहा कि इस घटना में अनेक लोग घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे उत्‍तर प्रदेश सरकार के लगातार सम्‍पर्क में हैं।

No comments

Powered by Blogger.