Header Ads

Header ADS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सेना दिवस पर सैन्य कर्मियों और पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दीं

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सेना दिवस पर सैन्य कर्मियों और पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सेना दिवस पर सैन्य कर्मियों और पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में सेना की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि सैनिक प्रगति और समृद्धि के लिए देश में शांतिपूर्ण माहौल बनाने में योगदान देते हैं।


राष्‍ट्रपति ने सेना के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने देश की रक्षा में लगातार असाधारण साहस का प्रदर्शन किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र मातृभूमि की सेवा में उनके द्वारा दिए गए बलिदान को कृतज्ञता के साथ याद करता है।

No comments

Powered by Blogger.