Header Ads

Header ADS

नए साल में लौटेंगे कन्या राशि वालों के अच्छे दिन

 नए साल में लौटेंगे कन्या राशि वालों के अच्छे दिन

कन्या राशि वालों के लिए नया साल मिलाजुला रहेगा। कुछ काम अच्छे होंगे, तो कहीं निराशा भी हाथ लग सकती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कन्या राशि वालों को नए साल में विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

आर्थिक परेशानी महसूस होगी। कुछ फैसले उल्टे पड़ सकते हैं। ऑफिस में मैनेजर आपके काम से खुश नहीं होगा। कई मामलों में आपको आलोचना का सामना करना पड़ेगा।


साल के मध्य से कन्या राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे। अचानक धन लाभ होगा। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। कन्या राशि वाले नए साल में कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। किसी की बातों में आकर लिया गया फैसला भारी पड़ सकता है।

गुरु के गोचर के कारण साल के मध्य से लेकर अंत तक में लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं शनि का गोचर आपके लिए भय, पीड़ा, दीनता योग निर्मित कर रहा है। इस दौरान शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकता है।

वर्ष 2025 में कन्या राशि वालों के लिए राहु की गोचर दशा अच्छी नहीं कहीं जा सकती है। इसके कारण व्यर्थ के विवाद, झगड़ा, रोग आदि बढ़ेंगे। इस वर्ष विषम परिस्थितियों निर्मित होंगी, जिस कारण आप काफी परेशान हो सकते हैं। वर्ष के मध्य और उतरते समय में कुछ राहत रहेगी तथा आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

No comments

Powered by Blogger.