Header Ads

Header ADS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा में तीन रेल लाइनों की आधारशिला रखेंगी

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा में तीन रेल लाइनों की आधारशिला रखेंगी 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओडिशा में तीन रेल लाइनों की आधारशिला रखेंगी। इनमें बांगड़ीपोसी से गौमाहीसानी, बड़मपहाड़ से केंदूझारगढ़ और बुडामोरा से चाकुलिया रेल लाइनें शामिल हैं। ये रेल लाइनें मयूरभंज ज़िले के बांगरीपोसी में हैं। इन रेल लाइनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने मंजूरी दी थी। राष्ट्रपति मुर्मु मंगलवार से पांच दिन के ओडिशा दौरे पर हैं। वे आज दिल्ली लौटेंगी।


No comments

Powered by Blogger.