Header Ads

Header ADS

बैडमिंटन वर्ल्ड टूर फाइनल्स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने ग्रुप चरण के तीसरे दौर में प्रवेश किया

 बैडमिंटन वर्ल्ड टूर फाइनल्स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने ग्रुप चरण के तीसरे दौर में प्रवेश किया

चीन में खेले जा रहे बैडमिंटन वर्ल्ड टूर फाइनल्स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला जोड़ी ने मलेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन को हराकर ग्रुप चरण के तीसरे दौर में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी ने आज ग्रुप चरण के दूसरे मैच में मलेशिया पर 21-19, 21-19 से जीत हासिल की।


यह जोड़ी अपने शुरुआती मुकाबले में कल लियू शेंग शू और टैन निंग की शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी से 22-20, 20-22, 14-21 से हार गई थी।

टूर्नामेंट में प्रत्येक जोड़ी अपने समूह में सभी अन्य जोडियों के साथ मुकाबला करती है। इसमें प्रत्येक समूह से शीर्ष दो जोड़ियां सेमीफाइनल में पहुंचती हैं।

No comments

Powered by Blogger.