Google Analytics तीन नए अपराधिक कानूनों के कार्यान्‍वयन की प्रगति से राष्‍ट्र को अवगत कराने प्रधानमंत्री आज चंडीगढ़ में - Pipariya Peoples latest News update

तीन नए अपराधिक कानूनों के कार्यान्‍वयन की प्रगति से राष्‍ट्र को अवगत कराने प्रधानमंत्री आज चंडीगढ़ में

 प्रधानमंत्री आज चंडीगढ़ में तीन नए अपराधिक कानूनों के कार्यान्‍वयन की प्रगति से राष्‍ट्र को अवगत कराएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज चंडीगढ़ में तीन नए अपराधिक कानूनों के कार्यान्‍वयन की प्रगति से राष्‍ट्र को अवगत कराएंगे। ये कानून हैं- भारतीय न्‍याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्‍य अधिनियम। इस वर्ष पहली जुलाई से देशभर में लागू किए गए, इन कानूनों का उद्देश्‍य विधि प्रणाली को अधिक पारदर्शी, कुशल और समकालीन समाज की जरूरतों के अनुकूल बनाना है। कार्यक्रम के दौरान नए कानूनों के व्‍यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा। इसमें यह स्‍पष्‍ट किया जाएगा कि इन कानूनों से आपराधिक न्‍याय परिदृश्‍य में क्‍या बदलाव आए हैं। 


No comments

Powered by Blogger.