मंडल अध्यक्ष की रायशुमारी कल,गुप्त बैठक में आज ही तय हो गए नाम !
पिपरिया।इन दिनो भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया बड़ी तेजी से चल रही है।पिपरिया के तीनो मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर कल मंगलवार को पंचतारा होटल में पर्यवेक्षक रायशुमारी कर अध्यक्षों के नाम आगे बढ़ायेंगे।इस बैठक को आम रायशुमारी का नाम दिया गया है।जिसमें बूथ अध्यक्ष अपने मंडल अध्यक्ष के पसंदीदा नाम लिख कर पर्यवेक्षक को देंगे।इन नामों को पर्यवेक्षक भोपाल भेजेंगे।
पिपरिया नगर मंडल अध्यक्ष के लिए पर्यवेक्षक के रूप में विवेक गौर एवं सहयोगी ज़िला भाजपा उपाद्यक्ष गोपालीदास दूदानी, खापरखेडा मंडल में पर्यवेक्षक अर्चना पुरोहित एवं सहयोगी पूर्व जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू वही ग्रामीण मंडल में पर्यवेक्षक निखिलेश चतुर्वेदी एवं सहयोगी पुरुषोत्तम रघुवंशी को बनाया गया है।
-यह कर रहे दावेदारी-
पिपरिया नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष बलराम ठाकुर,सुजीत रघुवंशी,युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन कहार दावेदारी कर रहे है तो वही खापखेडा मंडल में वर्तमान अध्यक्ष राजा भैया पटेल,गुलाब बैंकर,नीलेश पटेल दावेदार है।ग्रामीण मंडल में वर्तमान अध्यक्ष प्रशांत रघुवंशी,प्रीतम पूर्वीया, खूबचन्द्र रघुवंशी अपनी दावेदारी जता रहे है।
-गुप्त बैठक में तय हुए नाम-
मंगलवार को तीनो मंडल की चुनाव प्रक्रिया तय करने के बहाने भाजपा ज़िला अध्यक्ष माधव अग्रवाल के निजी कार्यालय में एक गुप्त बैठक का आयोजन किया गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें तय हुआ कि तीनो मण्डल में वर्तमान अध्यक्ष को ही रिपीट किया जाएगा।अध्यक्ष पद पर रिपीट हो रहे नामों में विधायक ठाकुरदास नागवंशी का वीटो चला है।चूँकि भाजपा ज़िला अध्यक्ष माधव अग्रवाल को नागवंशी-नागपाल गुट का माना जाता है।इन दिनो अग्रवाल ज़िले भर में अपनी राजनीति नागवंशी-नागपाल गुट के भरोसे ही चला पा रहे है।इसके चलते ही ज़िला अध्यक्ष ने भी इसमें अपनी मूक सहमति देते हुए चुनाव कराने आ रहे पर्यवेक्षको के साथ सहयोगी के रूप में विधायक गुट के नेताओ की नियुक्ति कर दी है।अब रायशुमारी रस्म अदायगी बन कर रह गई है।सूत्र बताते है की पिपरिया नगर मंडल में बलराम ठाकुर,ग्रामीण में प्रशांत रघुवंशी,खापरखेडा में राजा भैया पटेल का फिर से अध्यक्ष बनना तय हो चुका है।
Leave a Comment