भाजपा ज़िला अध्यक्ष चुनाव: अग्रवाल के विकल्प के रूप में सामान्य वर्ग से आए कई नाम!
पिपरिया।भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों संगठन चुनाव का दौर चल रहा है।पार्टी में जन्हा मंडल और बूथ अध्यक्षों के चुनाव में विधायक गुट भारी रहा तो वही ज़िला अध्यक्ष चुनाव में ज़िला कार्यालय में रायशुमारी आयोजित की गई जिसमें क़रीब तीन दर्जन नेताओ ने अपनी बात बंद लिफ़ाफ़े में पर्यवेक्षको को दी है।सूत्र बताते है की वर्तमान जिल अध्यक्ष माधव अग्रवाल का ज़िला भर में विरोध होने के कारण अधिकांश नेताओ ने उनको रायशुमारी की अंतिम पंक्ति में स्थान दिया तो वहीं वर्तमान जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल के विकल्प के रूप में जिन दावेदारों को सर्वाधिक पसंद किया गया है।उनमें सामान्य वर्ग से योगेन्द्र राजपूत,राहुल सिंह सोलंकी,निकलेश चतुर्वेदी,दीपक अग्रवाल, संदेश पुरोहित के नाम प्रमुख है।वहीं पिछड़ा वर्ग से सुनील राठौर,जयकिशोर चौधरी के नाम को सर्वाधिक पदाधिकारियों ने पसंद किया है।महिला वर्ग में जिला महामंत्री प्रीति शुक्ला और अर्चना पुरोहित को सर्वाधिक वोट मिले है।ग़ैरतलब है की नर्मदापुरम ज़िला भाजपा के बदलते समीकरण में सांसद दर्शन सिंह का बड़ा रोल दिखाई दे रहा है।सूत्र बताते है की दर्शन सिंह की अगुआई में 2 सांसद व 3 विधायको ने योगेन्द्र सिंह राजपूत का नाम आगे बढ़ाया है।वही यदि राजपूत के नाम पर बात नहीं बनी टू संदेश पुरोहित पर सभी जनप्रतिनिधि तैयार दिख रहे है।ज़िला संगठन की कमान महिला को मिली तो अर्चना पुरोहित के नाम पर मुहर लग सकती है।वही पिछडा वर्ग में सुनील राठौर को सबसे दमदार उम्मीदवार बताया जा रहा है।सूत्र बताते है की राठौर पर संघ-संगठन के नेता भी अपना समर्थन दे रहे है।अब देखना यह है कि अगले सप्ताह बंद लिफ़ाफ़े में पैक हुई रायशुमारी का क्या परिणाम निकलता है।
Leave a Comment