Google Analytics प्रदर्शनकारी किसानों ने अपनी मांगों को लेकर लगभग 50 स्थानों पर ट्रेनें रोकी - Pipariya Peoples latest News update

प्रदर्शनकारी किसानों ने अपनी मांगों को लेकर लगभग 50 स्थानों पर ट्रेनें रोकी

 प्रदर्शनकारी किसानों ने अपनी मांगों को लेकर लगभग 50 स्थानों पर ट्रेनें रोकी

पंजाब में प्रदर्शनकारी किसानों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य भर में लगभग 50 स्थानों पर ट्रेनें रोकी हैं।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा था कि विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे के लिए रेल यातायात को अवरुद्ध करेंगे।


एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने आकाशवाणी जालंधर संवाददाता बताया है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए फिरोजपुर और अंबाला रेलवे डिवीजनों में सभी आवश्यक स्थानों पर राज्य पुलिस कर्मियों के साथ रेलवे पुलिस को तैनात किया गया है।

No comments

Powered by Blogger.