Header Ads

Header ADS

एएसआई के सर्वक्षण पर सर्वोच्च न्यायालय ने मस्जिद समिति से मांगा जवाब

 एएसआई के सर्वक्षण पर सर्वोच्च न्यायालय ने मस्जिद समिति से मांगा जवाब


सर्वोच्च न्यायालय ने आज वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के वुजूखाना के भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण द्वारा किए गए सर्वक्षण पर मस्जिद समिति से जवाब मांगा है। न्यायालय ने हिंदू उपासकों द्वारा दायर याचिका पर यह जवाब मांगा है। 


वुजूखाने में शिवलिंग के पाए जाने का दावा किया गया था। सर्वोच्च न्यायालय ने 2023 में वुजूखाने को छोड़कर मस्जिद के बाकी हिस्‍सों में बिना किसी तोड़-फोड़ के भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण द्वारा सर्वेक्षण करने की अनुमति दी थी।

No comments

Powered by Blogger.