Header Ads

Header ADS

तमिलनाडु की चार दिवसीय यात्रा पर कोयम्‍बटूर पहुंचीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

 तमिलनाडु की चार दिवसीय यात्रा पर कोयम्‍बटूर पहुंचीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तमिलनाडु की चार दिन की यात्रा पर कोयम्‍बटूर पहुंची। वे कल वेलिंगटन, ऊटी में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज के एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। संकाय सदस्‍यों और छात्र संघ के अधिकारियों को सम्‍बोधित करेंगी। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को नीलगिरि में जनजातीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगी। राष्‍ट्रपति की यात्रा को देखते हुए कोयम्‍बटूर और ऊटी के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण राष्‍ट्रपति ऊटी तक सड़क से यात्रा करेंगी।


No comments

Powered by Blogger.