पर्यटन के विकास से न केवल हमारी विरासत को बढ़ावा मिलता है बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर भी पैदा होते हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

 पर्यटन के विकास से न केवल हमारी विरासत को बढ़ावा मिलता है बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर भी पैदा होते हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि पर्यटन के विकास से न केवल हमारी विरासत को बढ़ावा मिलता है बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर भी पैदा होते हैं। केंद्रशासित प्रदेश दादरा, नगर हवेली और दमन तथा दीव के तीन दिन के दौरे के दौरे के दौरान उन्‍होंने आज स्पोर्ट्स एरिना, ज़ांडा चौक स्कूल और गेम जोन चरण-2 सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।


राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक जनसभा संबोधित करते हुए क्षेत्र के पर्यटन, शिक्षा और औद्योगिक विकास में दमन दीव और दादरा नगर हवेली प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। राष्ट्रपति ने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए गांवों के विकास पर जोर दिया। उन्‍होंने आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

इससे पहले राष्ट्रपति ने सिलवासा में नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का भी दौरा किया। उनका दीव में आईएनएस खुकरी मेमोरियल का दौरा करने का भी कार्यक्रम हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि ज़ांडा स्कूल एजुकेशन हब का निर्माण 76 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह लगभग 12 हजार विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

No comments

Powered by Blogger.