Header Ads

Header ADS

”देश की प्रकृति परीक्षण अभियान” शुरू करने जा रही है आंध्रप्रदेश सरकार

 ”देश की प्रकृति परीक्षण अभियान” शुरू करने जा रही है आंध्रप्रदेश सरकार

आंध्रप्रदेश सरकार आज से ”देश की प्रकृति परीक्षण अभियान” शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत देशभर में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से की गई है। यह अभियान महीने भर चलेगा। इसके तहत एक विशिष्ट मोबाइल ऐप के माध्‍यम से एक करोड़ लोगों को आयुर्वेद और प्रकृति यानी शारीरिक संरचना की जानकारी दी जाएगी।


आन्‍ध्रप्रदेश में आयुर्वेद का अध्‍ययन कर रहे विद्यार्थी, शिक्षक और डॉक्‍टर इस ऐप से लोगों को व्यक्तिगत रूप से जानकारी प्रदान करेंगे। अभियान के अंतर्गत राज्‍यभर में आयुर्वेद और इसके लाभ के बारे में जागरुकता के लिए स्‍वास्‍थ्‍य शिविर, कार्यशाला और सेमिनार आयोजित किये जाएंगे।

No comments

Powered by Blogger.